इस वर्ष 1 फरवरी 2026 को आने वाली यह माघ पूर्णिमा कोई साधारण पूर्णिमा नहीं है बल्कि ज्योतिष की दुनिया में इस दिन ग्रहों की चाल कुछ ऐसे दुर्लभ संकेत दे रही है, जो दशकों में कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं। यह पावन अवसर सिर्फ पवित्र स्नान या दान-पुण्य तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि इस बार ग्रह-नक्षत्रों का जो अद्भुत मेल बन रहा है, वह आपकी लाइफ में बड़े और पॉजिटिव बदलाव लाने की क्षमता रखता है।अगर आप भी अपनी लाइफ में एक नई शुरुआत या पुरानी मुश्किलों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह पूर्णिमा आपके लिए किसी ब्रह्मांडीय वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं इस माघ पूर्णिमा के वे 5 बड़े संकेत और संयोग, जो आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं।
माघ पूर्णिमा तिथि वर्ष 2026 में माघ पूर्णिमा का पावन (Magh Purnima 2026 Auspicious Conjunctions) पर्व 1 फरवरी 2026, रविवार के दिन मनाया जाएगा। रविवार का दिन और पूर्णिमा का यह संयोग (Magh Purnima 2026 Auspicious) बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जा रहा है।
पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 1 फरवरी 2026 को सुबह 5:52 बजे से।
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 2 फरवरी 2026 को रात 3:38 बजे तक।
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव और अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर करियर के क्षेत्र में नई ऊर्जा लाने वाले है। आप लंबे समय से जिन कर्मों का बोझ ढो रहे थे या मेहनत का फल न मिलने से परेशान थे, अब वहां स्थिरता आती दिख रही है। शनिदेव आपकी मेहनत को पहचान दे रहे हैं और आपकी प्रोफेशनल लाइफ में एक ठोस शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। यह समय अनुशासित रहकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का है।
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के लिए यह समय समाज में अपनी पहचान मजबूत करने का है। आपकी मेहनत और दूसरों की मदद करने का स्वभाव आपको आध्यात्मिक रूप से काफी ऊंचा ले जा सकता है। शनिदेव की कृपा से समाज में आपका कद बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। यह गोचर आपको मानवता की सेवा और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, जिससे आपको आंतरिक संतुष्टि और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को बुधदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो रही है। इस पूर्णिमा के प्रभाव से आपके विचारों में गजब की स्पष्टता आएगी। जो लोग अब तक किसी दुविधा में थे, उन्हें सटीक निर्णय लेने में आसानी होगी। शिक्षा या कुछ नया सीखने के नए रास्ते खुलेंगे। यह समय अपनी बुद्धिमानी का सही इस्तेमाल करने और नई जानकारियों को जीवन में उतारने का है, जो भविष्य में आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।