May 29, 2026


पानाबरस में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का संदेश, राजपरिवार के 200 समर्थक भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी के पैतृक गांव में भाजपा की बड़ी राजनीतिक सेंध


राजनांदगांव: आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम पानाबरस में आयोजित विशेष महासभा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पानाबरस राज समिति और राजपरिवार के तत्वावधान में किया गया, जिसमें आदिवासी समाज, राजपरिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान पानाबरस में लाल श्यामशाह के पोते लाल लक्ष्मेंद्र शाह करीब 200 ग्रामीणों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पानाबरस पहुंचने पर मांदर की थाप और आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। इस दौरान 360 परगना 14 गढ़ क्षेत्र से पारंपरिक आंगा देवों का आगमन भी हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र सांस्कृतिक माहौल में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में विजय शर्मा ने पानाबरस राजपरिवार के सदस्य लाल लक्ष्मणेंद्र शाह और माडिया दल के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और धार्मिक आस्था प्रदेश की अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

 राजनीतिक रूप से अहम रहा भाजपा प्रवेश

कार्यक्रम के दौरान पानाबरस राजपरिवार के प्रमुख सदस्य लाल लक्ष्मणेंद्र शाह ने करीब 200 क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे क्षेत्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। पानाबरस कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी का पैतृक गांव भी माना जाता है। ऐसे में राजपरिवार और ग्रामीणों का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 सुशासन तिहार में भी पहुंचे डिप्टी सीएम

पानाबरस पहुंचने से पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम भनसुला में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद वे मानपुर मुख्यालय में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रवाना हुए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch