February 10, 2024


मंत्री बृजमोहन एवं विधायक मिश्रा ने प्रतिभावान छात्राओं को किया पुरस्कृत


रायपुर : श्री गोविंदराम शदाणी, शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे, तो प्रमुख अतिथि की आसंदी को  रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सुशोभित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने की।

सर्वप्रथम इस अवसर पर सिंधी कन्या महाविद्यालय का "संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण किया गया। जिसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं को उनकी प्रतिभाओं के मुताबिक पुरस्कृत किया गया।

 इस मौके पर डा. भीष्म शदाणी, ललित जयसिंघ, सतीश छुगानी, उदय शदाणी, कॉलेज अध्यापक, नन्दलाल साहित्या,भजनदास् तलरेजा,सरल मोदी,धाड़ीवाल् जी,बंटी गाबरा,कपिल दौलतानी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कॉलेज के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch