दंतेवाड़ा : विधायक चैतराम अटामी ने राजधानी रायपुर में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दंतेवाड़ा विधानसभा के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की बात कहीं।इस दौरान जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी,मनीष सुराना एवं शम्भू वट्टी मौजूद थे।