January 27, 2024


विधायक खुसवंत गुरु ने मुख्य समारोह मे ध्वजारोहन कर मार्चपास्ट को सलामी दी

आरंग :  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नगर के हाई स्कूल मैदान मे मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधायक खुसवंत गुरु ने ध्वजारोहन कर मार्च पास्ट को सलामी ली। समारोह मे अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर तथा विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष हेमलता डूमेंद्र साहू रही।ध्वजारोहन पश्चात मशाल जलाकर धावक को सौपा तथा मार्चपास्ट की सलामी ली।विधायक ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया एवं नगर एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलो के छात्र  छात्रों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिन्हे विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुरसस्कृत कर साबाशी दिये।

समारोह मे अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा तहसीलदार राममूर्ति दीवान जनपद सी ई ओ कुमार सिंह लहरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वैष्णव ने किया तथा आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया। विधायक खुसवंत गुरु ने मुख्य समारोह के पहले आरंग विश्राम गृह,सुभाषचंद्र बोस चौक,अनुसूचित जाति बालक छात्रावास,अटल बिहारी कॉलोनी,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में भी ध्वजारोहन कर लोगो को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch