October 18, 2026


श्रीमती वीणा सिंह और पूर्णिमा साहू ने किए माता रानी के दर्शन

शारदा तिवारी के निवास पर भक्ति-भाव के साथ हुआ भजन-कीर्तन, पारिवारिक माहौल में जुटे सभी अतिथि*

राजनांदगांव :- पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह समाजसेवी शारदा तिवारी के निवास पर पहुंचीं। इस दौरान राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और भजन-कीर्तन में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में समय बिताया। इस अवसर पर आत्मीयता, सादगी और पारिवारिक अपनत्व की सुंदर झलक देखने को मिली।

समाजसेवी शारदा तिवारी के निवास पर माता रानी की भक्ति, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह माता रानी के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू भी अपनी टीम के साथ शारदा तिवारी के निवास पर पहुंचीं। सभी अतिथियों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा भजन-कीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का संचार रहा। माता रानी के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ बैठकर माता रानी के भजन गाए और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। इस दौरान किसी प्रकार का औपचारिकता भरा माहौल नहीं, बल्कि आत्मीयता, सहजता और पारिवारिक अपनत्व दिखाई दिया। इस आयोजन की सबसे खास बात सभी अतिथियों का सरल और सहज व्यवहार रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह का आत्मीय वातावरण बहुत कम देखने को मिलता है, जहां पद और प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर सभी एक परिवार की तरह मिल-बैठकर भक्ति में लीन हों। सभी ने मिलकर माता रानी के भजन गाए एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आनंद के इन पलों को यादगार बनाया। शारदा तिवारी के निवास पर आयोजित इस भक्तिमय मिलन ने सभी के मन में प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। भजन-कीर्तन के दौरान सभी ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती वीणा सिंह, श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उनके साथ उपस्थित सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम का माहौल और भी आत्मीय बन गया। सभी ने एक साथ माता रानी की आराधना करते हुए सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। जय माता दी के जयकारों के साथ सभी ने माता रानी से प्रार्थना की कि वे सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखें और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता का भाव सदैव कायम रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से रेणु सिंह, शिवा सिंह, समाजसेवी डॉ. रेखा मेश्राम, मोना गोसाईं, जमुना देवी साहू, प्रेमा सोनकर, मनी भाष्कर गुप्ता, माधुरी जैन सहित मातृ शक्ति उपस्थित रही।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch