Navratri 2026 Kalash Visarjan: नवरात्रि पर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और 20 अक्टूबर को इस त्योहार का समापन हो जाएगा। नवरात्रि के अंतिम चरण में श्रद्धालु कलश विसर्जन यानी घट विसर्जन करते है। जिस तरह से नवरात्रि के पहले दिन इस कलश की विधि विधान से स्थापना की जाती है। ठीक वैसे ही नवरात्रि के अंतिम दिन पर इस कलश को नियम के साथ विसर्जित कर दिया जाता है। आमतौर पर कलश विसर्जन कोई नवमी के दिन करता है तो कोई दशमी पर। इस साल इसे लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। चलिए जानते हैं पंचांग और ज्योतिष अनुसार शारदीय नवरात्रि 2026 में कलश विसर्जन किस दिन किया जाएगा और इसकी विधि क्या है।
कलश विसर्जन कब है 2026
शास्त्रों के अनुसार, कलश विसर्जन और बोए गए जवारों का विसर्जन सामान्यतः दशमी तिथि के दिन किया जाता है। इसलिए कलश और जवारे का विसर्जन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को यानी विजयादशमी के दिन करना शास्त्रसम्मत और उत्तम है। लेकिन कुछ स्थानों पर लोग अपनी पारिवारिक परंपरा या स्थानीय मान्यताओं के अनुसार नवमी के दिन हवन के तुरंत बाद भी कलश का विसर्जन कर देते हैं, लेकिन पंचांगीय और दशमी की मुख्य तिथि के लिहाज से 20 अक्टूबर का दिन इसके लिए निर्धारित है।
कलश विसर्जन मुहूर्त 2026
20 अक्टूबर 2026 को दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर लग जाएगी। ऐसे में आप दशमी तिथि लगने पर कलश का विसर्जन कर सकते हैं। अगर कलश विसर्जन और दुर्गा विसर्जन के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 01:14 से 03:30 तक का समय इसके लिए सबसे शुभ माना गया है। इसके अलावा जो लोग नवमी के दिन यानी 19 अक्टूबर 2026 को कलश विसर्जन करना चाहते हैं वे हवन पूजन और कन्या पूजन के बाद कभी भी इस कार्य को कर सकते हैं।
कलश विसर्जन विधि और नियम