किरन्दुल : किरन्दुल वार्ड क्रमांक 06 में पार्षद निधि से 05 लाख रु की लागत से नवनिर्मित कलामंच का उद्घाटन सोमवार विधिवत पूजा अर्चना कर वार्ड पार्षद राजेन्द्र मृणाल राय द्वारा किया गया।इस अवसर पर एककुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।पार्षद राजेन्द्र मृणाल राय ने बताया कि वार्ड के महिलाओं द्वारा नगरपालिका परिषद से एक भवन के लिए मांग की गई थी।उक्त मांग को पूर्ण करते हुए कलामंच का निर्माण करवाया गया।जहां महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।मौके पर पार्षद गायत्री साहू,कीर्ति राणा व वार्ड वासी उपस्थित थे।