January 24, 2024


एनएमडीसी बस्तर भवन संघ ने धूमधाम से मनाया नववर्ष मिलन समारोह

किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मचारियों द्वारा  संचालित एनएमडीसी बस्तर भवन संघ के द्वारा इस वर्ष भी भवन के प्रांगण में संघ के सदस्यों के द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम नववर्ष मिलन समारोह के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक ,महाप्रबंधक उत्पादन आर राजा कुमार ,उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव ,संघ के संस्थापक सदस्य ए डी नाग ने माँ दंतेश्वरी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किये । तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण द्वारा संघ के ध्वज का झंडा रोहन किया गया । तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का सदस्यों के द्वारा तिलक लगाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

स्वागत पश्चात संस्था के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई । एनएमडीसी बस्तर भवन संघ के द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह को मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक ,विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक उत्पादन आर राजा कुमार ,उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव ने संबोधित करते हुए संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो को नववर्ष की हार्दिक बधाई प्रेषित की । इस दौरान गोंडवाना समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष आर बी कोडोपी ,सचिव बी एल तारम , बौद्ध विहार समाज के अध्यक्ष बी आर डांगे ,के साथ साथ एनएमडीसी बस्तर भवन संघ के अध्यक्ष जग्गू भास्कर ,सचिव सोना कडती ,संस्थापक सदस्य ए डी नाग ,राजकुमार ओयामि ,श्रीराम नाग ,एस आर तेलाम ,हिड़मा कुंजाम ,किशन बारसे ,मोतीराम नाग ,मेहतर नाग ,विशेषरूप से मौजूद रहे ।मंच संचालन राजकुमार ओयामी एवं स्वागत भाषण एस आर तेलाम ने किया ।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch