July 05, 2025


एनटीए ने जारी की टॉपर्स लिस्ट, केवल एक अभ्यर्थी ने चार विषय में प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET-UG) 2025 के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इतने अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

एनटीए की ओर से आयोजित सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में केवल एक उम्मीदवार ने अपने द्वारा चुने गए पांच विषयों में से चार विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, 17 अभ्यर्थियों ने तीन विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 150 अभ्यर्थियों ने अपने द्वारा चुने गए विषयों में से दो विषयों में 100 प्रतिशत प्राप्त किए और 2679 अभ्यर्थियों ने अपने चुने हुए विषयों में से किसी एक विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सीयूईटी यूजी 2025 के 20 टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें।

 सीयूईटी यूजी टॉपर्स लिस्ट

एनटीए की ओर से उन 20 टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है, जिन्होंने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में पांच विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त किए है। 

क्रम संख्याआवेदन संख्यास्कोर

1.


2535102129041225.93
2.2535104829711210.10
3.2535102379651205.17
4.2535101313431203.40
5.2535109148501200.12
6.2535103445831194.37
7.253510459608 1193.77
8.2535103590311191.25
9.2535104225691191.06
10.2535104985441190.76
11.2535100415481190.09
12.2535104149931187.84
13.2535102653761186.34
14.2535103682051185.62
15.2535103383631184.97
16.2535100785291184.30
17.2535104381761181.93
18.2535103200811179.91
19.2535100696161179.04
202535107837261176.44

सीयूईटी परीक्षा का आयोजन देशभर में 13 से 04 जून के बीच किया गया था, जिसमें से 13,54,699 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन इसमें से I 0,71 ,735 ही परीक्षा में शामिल हुए थे। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों में किया गया था। साथ ही एनटीए की ओर से 17 जून को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर-की और फाइल आसंर-की 01 जुलाई को जारी की गई थी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch