September 23, 2026


महाप्रबंधक (एचआर) सुधांशु वर्मा से मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक (MMWU) पदाधिकारियों ने की आत्मीय मुलाकात

सम्मान एवं सौहार्द के साथ हुआ स्वागत-अभिनंदन, बेहतर समन्वय और सकारात्मक संवाद पर दिया जोर


किरंदुल। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक (एचआर)  सुधांशु वर्मा से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष  विनोद कश्यप एवं सचिव  ए.के. सिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने  सुधांशु वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल, इंटक का तिरंगा गमछा, टोपी से सम्मान एवं अभिनंदन किया तथा उनके प्रति आत्मीय भाव व्यक्त करते हुए उनके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान आपसी सम्मान, सद्भाव और सौहार्द की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

मुलाकात के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सकारात्मक संवाद को और मजबूत बनाए रखने की भावना व्यक्त की। साथ ही संस्थान की प्रगति तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आपसी सम्मान, संवाद और सहयोग ही किसी भी संस्थान की मजबूती की आधारशिला है। प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन के बीच मधुर संबंधों से न केवल कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण मजबूत होता है, बल्कि संस्थान की प्रगति और कर्मचारियों के हितों को भी नई दिशा मिलती है।

इस आत्मीय भेंट के दौरान यूनियन के अध्यक्ष-सचिव के साथ पदाधिकारी  दिलीप सिंह,  बिजी प्रदीप,  ओम कुमार साहू,  राकेश लाल,  रविश तिवारी,  जियाउल हसन,  पतिराम बघेल,  तरुण कुमार साहू,  बृजेश कुमार मिश्रा,  धनदीप सिंह उपस्थित रहे। पूरी मुलाकात सम्मान, आत्मीयता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रही।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch