September 17, 2026


परियोजना चिकित्सालय, किरंदुल में हर्षोल्लास से संपन्न हुई श्री श्री विश्वकर्मा पूजा

किरंदुल, 17 सितंबर। बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के परियोजना चिकित्सालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती आज बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।

श्री श्री विश्वकर्मा पूजा समिति, परियोजना चिकित्सालय द्वारा आयोजित इस भव्य पूजन में प्रातः 9 बजे से विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।

"कर्म ही पूजा है और सृजन ही समृद्धि" के भाव के साथ सभी ने निर्माण के देवता का आशीर्वाद लिया। पूजा के पश्चात आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. व्ही. लाल, , डॉ. अंजू  शह, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, योगेश चंद्राकर हीरालाल पटेल आनंद सितताप राव दिनेश साहू सहित चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारी, ठेका श्रमिक और नगरवासी बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे।

समिति ने सभी के सुखी, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch