राजनांदगांव :- अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के इकाइयों के सभी नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में अनुभागवार लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान, सदरी शिकायत, तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की एजेंडा बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।
विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
साथ-साथ विवेचना की गुणवत्ता, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्यवाही को विशेष प्राथमिकता दी गई। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया
समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस कार्यों में पारदर्शिता एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खै.छु.गं श्री रूपेश कुमार दान्डे के साथ जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खै.छु.गं और मो. मा.अं.चौकी के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, उपपुलिस अधीक्षक श्रीमती नवी मोनिका पांडे उपस्थित रहे।