अम्बागढ़ चौकी :आज दिनांक 09.02.2024 को पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भा.पु.से) जिला मोहला मानपुर अं.चौकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशांत कतलम एवं उप पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी शेषनारायण एवं शासकीय अस्पताल मोहला के नेत्र चिकित्सक एस.डी.साहू, आर.एम.ओ. महेश साहू, ममता कनौंजे, सी.एच.ओ. कु. पुजा यादव, कुमारी प्रिया गजभिए, महेश्वरी ए. एन.एम.टीम के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन सामुदायिक भवन मोहला में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों के लिए यातायात विभाग द्वारा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें नेत्र परीक्षण , स्वास्थ्य परीक्षण में बीपी, शुगर , का कुल 106 वाहन चालकों एवं आम नागरिकों जांच कराएं व आवश्यक दवाईयां नि: शुल्क वितरण किया गया साथ ही यातायात नियमों बारे में वाहन चालकों एवं आम जनता को समझाईश दिया गया कि मोटर साइकिल में दो से अधिक सवारी न करे, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन में बात न करे, व नशे के हालात में वाहन न चलाए, तेज गति से वाहन न चलाएं , हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना से बचे ,यह संदेश दिया गया कि स्वयं सुरक्षित रहे, दूसरे को भी सुरक्षित रखें।