January 24, 2024


गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनएमडीसी के तत्वाधान खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन.....

किरंदुल  :  देश के लोह अयस्क उत्पादन एवं प्रेषण में  अग्रणी भूमिका निभाने वाली नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में प्रति वर्षों की ही भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व किरंदुल नगर के विशालकाय फुटबॉल ग्राउंड में किरंदुल नगर के आसपास के ग्रामीण बच्चों ,स्कूली छात्र छात्राओं ,महिलाओं एवं पुरुषों के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था ।

विदित हो कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित क्रीड़ा सलाहकार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारियों ,कर्मचारियों ,नगरवासियों के साथ साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने भी भाग लिया ।

इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की क्रीड़ा सलाहकार समिति के चैयरमेन आर राजा कुमार , सचिव   , संगठन सचिव देवरायलु के साथ साथ महाप्रबंधक विद्युत एल सुब्रमण्यम ,उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव ,श्रमिक संघ एसकेएमएस के सचिव राजेश संधू ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,एनएमडीसी किरंदुल ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव सत्या मूर्ति विशेषरूप से मौजूद रहे । मंच संचालन राजनाथ सर ने किया ।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch