राजनांदगांव : नया भारतीय कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023 जागरूकता के संबंध में राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित हुये मुख्य अतिथि राजेश मूणत विधायक 49-रायपुर नगर पश्चिम तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन द्वारा (01) भारतीय न्याय सहिता 2023, (02)भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023, (03) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नया कानून लागू होने के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राहुल भगत के साथ कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनिया उके, नगर निगम आयुक्त राजनांदगांव अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरुण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं शासन/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में नया भारतीय कानून के संबंध में चर्चा कर जानकारी लिया गया ! पुलिस विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू होने के पूर्व उपस्थित नागरिकों को नये कानून की जानकारी प्रदान की जा रही है.!