January 21, 2024


पुरातत्व मे अभिलेखन और संरक्षण प्रविधियां कार्यशाला के तीसरे दिन उत्खनन का अभिन्यास करना सीखा

आरंग :  संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालनालय पुरातत्व,  अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा "पुरातत्त्व में अभिलेखन और संरक्षण प्रविधियां" पर आयोजित 07 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिन आज देश के विभिन्न  राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रीवा उत्खनन स्थल पर उत्खनन का अभिन्यास तैयार करना सीखा और उत्खनन निदेशक डॉ. पी सी पारख, सह निदेशक डा. वृषोत्तम साहू, प्रशिक्षक डा. कमला राम बिंद और डॉ. राजीव मिंज के मार्गदर्शन में पुरातत्त्वीय उत्खनन का अभ्यास किया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्त्वीय अभियंता श्री राहुल तिवारी ने प्राचीन पुरातत्त्वीय स्मारकों के संरक्षण के विषय में आधारभूत जानकारी देते हुए संरचनात्मक अनुरक्षण के बारे में विस्तार से बतलाया। कल इस कार्यशाला में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. प्रभाकर उपाध्याय प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch