January 28, 2024


अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रांरभ,अंतिम तिथि 06 फरवरी



बेमेतरा  : भारतीय वायुसेना भर्ती द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों हेतु अग्निवीरवायु सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार को 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक वायुसेना के वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in में जाकर पंजीयन करना होगा । इच्छुक उम्मीवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय / राज्यकीय शिक्षा एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण या अन्य संकाय के उम्मीदवार इंटरमीडियट / 10+2 परीक्षा 50 प्रतिशत अंको एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण है। उम्मीदवार को 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के बीच का जन्म होना चाहिए। चयन की सभी परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार की अधिकतम आयुसीमा 21 वर्ष होगा।

उम्मीदवार की ऊंचाई 152.5 सेमी (महिला 152 सेमी) वजन एवं सीना आयु तथा ऊंचाई के समानुपात, सामान्य श्रवण क्षमता, दृष्टि क्षमता एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए । उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्युटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वायुसेना की वेबसाइट http://agnipathvavu.edac.in या दूरभाष क्रमांक 011-25694209/25699606 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा से या कार्यालय के दूरभाष क्र. 07824-222665 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch