February 12, 2024


अग्निवीर वायु भर्ती हेतु अब 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


दंतेवाड़ा : अग्निपथ योजना अंतर्गत भारतीय थलसेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन 8वी, 10वी पास, तकनीकी पद, महिला सैनिक आदि पदों के लिए आवेदन अब 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे।अग्निवीर भर्ती हेतु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।शारीरिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु आgnipathvayu.cdac.  पर विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों मे पूर्ण होंगी जिनमें कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा चिकित्सा परीक्षण शामिल है।इस क्रम में दंतेवाड़ा जिले के छात्रों हेतु अग्निवीर भर्ती के लिए लक्ष्य संस्था के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय दंतेवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है।उक्त जानकारी दंतेवाड़ा जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आज मीडिया को दी गई।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch