May 26, 2026


सहकारी समितियों में साढ़े 12 करोड़ के धान का खेला

85 समितियों में 20 करोड़ 43 लाख के धान का शार्टेज, 63 प्रतिशत गड़बड़ी 27 केंद्रों में

राजनांदगांव: जिले की 96 में से 85 समितियों से 20 करोड़ 43 लाख 74 हजार के धान का उठाव नहीं हुआ। इनमें से अधिकतर समितियों में ये धान अब है ही नहीं। जिला प्रशासन की कार्रवाई की जद में शामिल 27 समितियों से ही 12 करोड़ 50 लाख 70 हजार का धान गायब है। यह कुल शार्टेज का लगभग 63 प्रतशित है। 3100 रुपये क्विंटल के समर्थन मूल्य की धान खरीदी में इतनी बड़ी घपलेबाजी को लेकर प्रशासन कड़ा रवैया अपना रहा है।

अति संवेदनशील 27 समितियों के संचालक, आपरेटरों की कई अनाधिकृत बैठकें ली जा चुकी हैं। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें पहले ही कार्रवाई को लेकर चेताया जा चुका है। प्रशासन की कोशिश थी कि समितियों में शून्य सूखत या शार्टेज आए लेकिन समितियों प्रत्येक समितियों में 2500 क्विंटल तक का धान गायब मिला। दस्तावेजों में इतनी ही मात्रा में धान का उठाव शेष है लेकिन समितियों में अब धान है ही नहीं।

इस मामले को लेकर अब तक प्रशासन ने तीन समितियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि अन्य 24 समितियां भी इसकी जद में है। इन 27 समितियों में कुल 40,328 क्विंटल धान का उठाव शेष है। जबकि सभी 85 समितियों में 65,927 क्विंटल धान की मिलिंग बाकी बताई जा रही है।

इन समितियों में मिली गड़बड़ी

प्रशासन की जांच में 27 समितियों को सबसे अधिक गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। इनमें मुसराकला, घुमका, बम्हनी चारभाठा के दोनों उपार्जन केंद्र, लाटमेटा, सीतागोटा, बागरेकसा, छुरिया, उपरवाह, ढारा, साल्हेटोला, कल्लू बंजारी, सड़क चिरचारी, पटेवा, भैंसातरा, खुर्सीपार (मुढ़ीपार), अछोली, चारभाठा, मेढ़ा, गैंदाटोला, गहिराभेड़ी, मुरमुंदा, कुहीकला, सड़क चिरचारी (खोबा), खुज्जी और मोहारा की समितियां शामिल है।

 कार्रवाई से बचने डीओ का जुगाड़

अब धान के शार्टेज के बाद कार्रवाई से बचने के लिए समितियों के प्रबंधक और प्राधिकृत अधिकारी मिलर्स के चक्कर काट रहे हैं। वह धान के मिलर्स द्वारा उठाव दिखाए जाने के लिए डीओ के जुगाड़ में लगे हुए हैं। इसके लिए समितियों में भगदड़ मची हुई है। दूसरी ओर प्रशासन से मिलर्स को भी चेतावनी मिल चुकी है और वे इस अफरा-तफरी से पल्ला झाड़ रहे हैं जिससे समितियों की परेशानी बढ़ गई है। समिति प्रबंधक मिलर्स को धान के डीओ के एवज में नकद देने का प्रस्ताव दे रहे हैं।

सबसे अधिक शार्टेज वाली समितियां

1 मुसराकला 2521.92

2 घुमका 2457.20

3 बम्हनी चारभाठा 2223.36

4 बम्हनी चारभाठा 2140.02

5 लाटमेटा 2128.23

6 कुहीकला 2039.86

7 सीतागोटा 1899.51

8 बागरेसा 1696.06

9 छुरिया 1572.57

10 उपरवाह 1548.17


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch