May 29, 2026


किरन्दुल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन

किरंदुल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” अंतर्गत दंतेवाड़ा जिला प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार  सांस्कृतिक भवन, फुटबॉल ग्राउंड किरंदुल में आदर्श दिनचर्या के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। “हमारा इतिहास एवं विकास” विषय पर मुख्य वक्ता  श्रीनिवास मिश्रा ने संबोधित किया।वहीं “सोशल मीडिया का उपयोग” विषय पर प्रतोष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  धरमपाल मिश्रा ने की।

“स्थायी कार्यक्रम एवं बूथ प्रबंधन” विषय पर श्री विक्की रवानी ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर पर कार्य करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।“मीडिया प्रबंधन” विषय पर हेमंत पाणीग्राही ने मीडिया समन्वय एवं प्रभावी संवाद को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता  राजेश कश्यप ने की।

प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं” विषय पर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता विधायक चैतराम अटामी ने की। वहीं “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत” विषय पर कमल चन्द्र भंजदेव ने प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला नाग ने की।

“देश के समक्ष चुनौतियां : राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर सांसद महेश कश्यप ने वर्तमान परिस्थितियों एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इस सत्र की अध्यक्षता नंदलाल मुड़ामी ने की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष गुप्ता, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी गौतम गोलेच्छा, संगठन प्रभारी भाजपा शिवनारायण पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मण्डावी, जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान एवम अन्य उपस्थित रहें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch