February 08, 2024


पटवारी ने गलत बटवारा सूची की तैयार नायब तहसीलदार ने विधि विरुद्ध किया आदेश ,प्रार्थी ने कलेक्टर से की शिकायत


खरसिया  : प्रार्थी ने वर्ष 2020 में ग्राम जमझोर तहसील खरसिया में स्थित भूमि खसरा न. 2/9 रकबा 0.048 विक्रेता शंभू निषाद से क्रय किया था उस समय उक्त भूमि के जमीन दलाल मसतराम चौहान द्वारा प्रार्थी को गुमराह कर रजिस्ट्री में अपना नाम भी कपट पूर्वक दर्ज करा लिया गया था राजस्व अभिलेख में अपने नाम दर्ज होने का नाजायज फायदा उठाकर मसतराम चौहान द्वारा नायब तहसीलदार खरसिया के न्यायालय में अपना आधा हिस्सा बताते हुए खाता बटवारा का आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें पटवारी प्रमोद पुरसेठ द्वारा घर बैठे बटवारा सूची तैयार कर नायब तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया जिसमें नायाब तहसीलदार द्वारा भी आदेश पारित कर दिया गया। इसकी शिकायत करते हुए प्रार्थी जगदीश मित्तल द्वारा श्रीमान जिला अध्यक्ष महोदय रायगढ़ को आवेदन दिया गया है इस संबंध में प्रार्थी जगदीश मित्तल ने बताया कि उक्त प्रकरण में नायब तहसीलदार खरसिया द्वारा 4 जनवरी 2024 को मेरे द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र वास्ते साक्ष्य का अवसर प्रदान करने बाबत तर्क श्रवण करके प्रकरण में दिनांक 11 जनवरी 2024 को पेशी नियत किया गया था। 

नायब तहसीलदार का खेल, पेशी 11 जनवरी 2024 को और फैसला तीन दिन पूर्व दिनांक 8 जनवरी 2024 को

प्रार्थी जगदीश मित्तल ने आगे बताया कि जब मैं पेशी की नीयत दिनांक 11 जनवरी 2024 को मैं न्यायालय में उपस्थित हुआ तो नायब तहसीलदार खरसिया द्वारा बताया गया कि प्रकरण में दिनांक 8 जनवरी 2024 को खाता बटवारा का आदेश हो चुका है। जिसे सुनकर मैं आवाज रह गया हल्का पटवारी द्वारा घर बैठे कब बटवारा सूची बनाया गया और कब न्यायालय में प्रस्तुत हुआ इस बात का आदेश पत्र में कहीं पर भी उल्लेख नहीं है और ना ही उक्त बटवारा सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति मंगाया गया है इस प्रकार नायब तहसीलदार खरसिया द्वारा विधि एवं प्रक्रिया को ताक में रखते हुए स्वयं मनमाने ढंग से प्रकरण में नियत दिनांक 11 जनवरी 2024 के पूर्व दिनांक 8 जनवरी 2024 को मुझे साक्ष्य और सुनवाई का अवसर दिए बिना अंतिम आदेश पारित कर मेरे हितों पर कुठाराघात किया गया है जिससे मुझे अपूरणीय क्षति हुई है अतः मेरे द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय से आवेदन देते हुए निवेदन किया गया है की प्रकरण में इस प्रकार से हल्का पटवारी द्वारा घर बैठे बंटवारा सूची बनाकर प्रकरण में पेश करने तथा उक्त बटवारा सूची के आधार पर बंटवारा संबंधी नियमों एवं प्रावधानों को ताक में रखकर नायब तहसीलदार खरसिया प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा द्वारा विधि विरुद्ध ढंग से आदेश पारित करने के संबंध में तत्काल जांच करके दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें ताकि प्रार्थी एवं आम जनता के हितों की रक्षा हो सके एवं आम जनता का न्याय एवं कानून पर विश्वास बना रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch