May 14, 2024


पीएम मोदी ने दाखिल किया अपना नामांकन, तीसरी बार काशी से लड़ रहे चुनाव

वाराणसी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर पहुंचें और यहां एक घंटे तक घाट में पूजन करने के बाद पीएम मोदी क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। फिर काल भैरव मंदिर के दर्शन किया। यहां से पीएम मोदी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचें और नामांकन दाखिल किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch