खैरागढ़ : पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला केसीजी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.02.2024 को थाना छुईखदान के महिला अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा छुईखदान शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से रोकथाम सप्ताह के तहत स्कूल में कार्यरत शिक्षको एवं छात्राओ को पॉक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, छेड़खानी आदि महिला संबंधित अपराध के बारे में विस्तार से बताकर कानूनी जानकारी दिया गया एवं नए कानून के संबंध में कानूनी जानकारी दिया गया कार्यक्रम में थाना छुईखदान से उप निरी. प्रियंका पैंकरा, प्र आर. शिमला उसारे , आर. हेमनाथ योगी स्कूल के शिक्षक एवं छात्रायें उपस्थित रहे।