June 14, 2022


प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के 14 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की उपलब्धियों का दिखेगा विवरण

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार 13 जून 2022 को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय की यात्रा किया। उन्होंने संग्रहालय के प्रत्येक कक्ष को देखा और उसकी सराहना की। 

प्रधानमंत्री संग्रहालय में स्वतंत्रता-पूर्व की प्रमुख घटनाओं, 18वीं शताब्दी में देश की समृद्धि और उसके बाद की ब्रिटिश विरासत, संविधान निर्माण, पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक 14 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान आई चुनौतियों का सामना तथा अर्जित उपलब्धियों का वर्णन प्रस्तुत किया गया है।

इस संग्रहालय को 14 अप्रैल 2022 को आम जनता के लिए खोला गया था। नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, एनएमएमएल की कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. ए सूर्य प्रकाश, उपराष्ट्रपति के सचिव आई वी सुब्बा राव, एनएमएमएल के निदेशक संजीव नंदन सहाय, प्रधानमंत्री संग्रहालय की मुख्य क्यूरेटर सुश्री गौरी कृष्णन एवं अन्य व्यक्ति भी इस यात्रा के दौरान उपस्थित थे। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch