February 16, 2024


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन करेंगे छत्तीसगढ़ के पहले IIT का लोकार्पण

दुर्ग  : लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ में बने पहले आईआईटी का शुभारंभ होने वाला है. जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए तारीख भी फाइनल हो गई है. इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के सचिव ने पत्र भी भेज दिया है.

पत्र के मुताबिक 20 फरवरी को पीएम मोदी IIT का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. लोकार्पण समारोह में सीएम विष्णु देव साय आईआईटी परिसर में मौजूद रहेंगे.

358 एकड़ में फैला कैंपस

आईआईटी भिलाई का कैंपस 358 एकड़ में बनाया गया है. पहले फेस में 878 करोड़ की लागत से कैंपस को तैयार किया गया है. जो कि अत्यधुनिक और इकोफ्रेंडली है. कैम्पस में क्लासरूम, हॉस्टल, लैब, सभागार, लाइब्रेरी, स्टाफ होस्टल, समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. वहीं इस सत्र से क्लास भी हो चुकी शुरू है. आईआईटी भिलाई मेम छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के 700 स्टूडेंट्स वर्तमान में इस कैम्पस में पढ़ रहे हैं.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch