December 17, 2025


75 लाख रुपये में बिके पृथ्वी शॉ की नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश...यूं जीते हैं लग्जरी लाइफ

नई दिल्ली: भारतीय बैटर पृथ्वी शॉ को अबूधाबी में आयोजित हुई आईपीएल 2026 नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पृथ्वी शॉ मिनी ऑक्शन के शुरुआती दो रिजेक्शन के बाद तीसरी बार आखिरकार खरीद ही लिया गया। पृथ्वी शॉ की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस (75 लाख) में ही अपने साथ जोड़ा है।

Prithvi Shaw को Delhi Capitals ने 75 लाख रुपये में खरीदा

पृथ्वी शॉ का नाम आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के दौरान काफी चर्चा में रहा, क्योंकि जब दो बार शुरुआत में वह अनसोल्ड रहे, तो उन्हें खुद ये यकीन नहीं था कि अब उन्हें कोई खरीदेगा भी, जिससे निराश होकर उन्होंने ऑक्शन के बीच ही सोशल मीडिया पर दिल टूटने वाला इमोजी लगाकर 'It's Ok' लिखा, लेकिन कुछ ही मिनट बाद कहानी पलट गई और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया।

बता दें कि पृथ्वी 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे, जिन्हें वापस से फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ लिया है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने के बाद पृथ्वी ने अपनी स्टोरी को डिलीट किया और दिल्ली कैपिटल्स द्वारा वेलकम के पोस्ट को शेयर किया और लिखा कि अपनी फैमिली में वापसी। ऐसे में आज जानते हैं पृथ्वी शॉ कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

 कितनी हैं पृथ्वी शॉ की नेटवर्थ?

भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी नेटवर्थ 25 से 50 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। पृथ्वी शॉ की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। इसके अलावा वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और इंवेस्टमेंट्स के जरिए भी कमआई करते हैं।

अपनी कप्तानी में 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले शॉ ने उस वक्त दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। सचिन तेंदुलकर के बाद शॉ का नाम सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस रिकॉर्ड पारी का फायदा उन्हें आईपीएल में मिला, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2018 आईपीएल ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। शॉ दिल्ली कैपिटल्स का 7 सीजन तक हिस्सा रहे, जहां 79 मैच में उन्होंने 1892 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.5 का रहा। उनके बल्ले से इस दौरान 14 अर्धशतक भी निकले।

Prithvi Shaw IPL Salary

  1. 2018- DD (दिल्ली डेयरवेल्स- अब दिल्ली कैपिटल्स- 1.20 करोड़)
  2. 2019- DC- 1.20 करोड़
  3. 2020- DC- 1.20 करोड़
  4. 2021- DC- 1.20 करोड़
  5. 2022- DC- 7.50 करोड़ (525% बढ़ोत्तरी)
  6. 2023- DC- 7.50 करोड़
  7. 2024-DC- 7.50 करोड़
  8. 2025- -
  9. 2026- DC- 75 लाख रुपये
  10. टोटल- 28.05 करोड़ रुपये

BCCI से भी कमाई

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20आई मैच खेलकर भी पैसे कमाए। हर वनडे के लिए शॉ को 6 लाख रुपये, हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते थे। फिलहाल वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई

पृथ्वी शॉ कई ब्रांड्स जैसे MRF, Vivo, Protein X, Bharat Pe, Nike, Boat, Adidas, Puma, Protinex, और Sanspareils Greenlands के लिए एड कर पैसा कमाते हैं।

आलीशान घर में रहते हैं पृथ्वी

पृथ्वी शॉ का मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत  10.5 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा 2024 में उन्होंने बांद्रा में एक और सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये के आस-पास है। उनके पास एक BMW 6-Series कार भी है, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch