March 07, 2024


किरन्दुल में तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा



किरंदुल : श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर मे बालाजी भगवान का बुधवार सुबह सुप्रभात पूजा के बाद सुदर्शन हवन व बालाजी भगवान का सामूहिक कल्याणम हुआ।जिसके बाद बुधवार शाम

तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आतिशबाजी करते हुए पारम्परिक गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा राघव मंदिर प्रांगण से निकाली गई।यात्रा में शामिल झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहा।झांकिया शहर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड अंबेडकर चौक बैंक चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड आंध्र भवन एवं वापस राघव मंदिर पहुंचकर झूला कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।इस दौरान अध्यक्ष गणपत नायडू,सचिव जी सन्मुख राव,देवरायलु,राजेश एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch