May 03, 2024


रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा नामांकन, सोनिया, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे रहे मौजूद

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है। वहीं इस बीच नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन दोनों सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज यानी शुक्रवार को ही है। ऐसे में ऐन वक्त पर पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch