February 14, 2024


राजा देवेंद्र प्रताप ने राज्यसभा सांसद के लिए भरा नामांकन

रायपुर :  राजा देवेंद्र प्रताप ने राज्यसभा सांसद के लिए आज नामांकन दाखिल किया। पिछले दिनों न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में उन्होंने कहा था “मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया।

मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं।” सिंह ने आगे कहा था, “सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास करूंगा।” राजा देवेंद्र प्रताप सिंह महिला नेत्री सरोज पांडेय की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल इसी साल दो अप्रेल को ख़त्म हो रहा है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch