January 21, 2024


22 जनवरी को आरंग होगा राममय पूरे दिन होंगे धार्मिक आयोजन हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा समिति और छात्र संघ कर रही भव्य उत्सव की तैयारी

आरंग :- 22 जनवरी का इंतजार देश सहित पूरे विश्व में हो रहा है। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जगह जगह धार्मिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाले है। राजा मोरध्वज की धर्मनगरी आरंग में भी 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।हिंदू नववर्ष शोभायात्रा समिति और छात्र संघ के द्वारा पूरे दिन को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है।आयोजक समिति के अनुसार 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे आरंग के हाई स्कूल हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और पूजा अर्चना की जाएगी।

इसके बाद दोपहर 01 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद DJ और शार्पी का प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 04 बजे विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी।शाम 06 बजे 4000 दीपो को प्रज्वलित किया जाएगा।06.30 बजे महाआरती के बाद 07 बजे आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।

शाम 08 बजे रामायण पाठ की प्रस्तुति के बाद इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का समापन होगा। हिंदू नववर्ष शोभायात्रा आयोजन समिति और छात्र संघ समिति ने आरंग के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch