October 18, 2026


मां शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण

जिपं सभापति शीला टाकेश सिन्हा ने किया लोकार्पण जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

राजनांदगांव :- ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में आस्था और श्रद्धा के केंद्र मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर ने की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया।

मां शीतला मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का माहौल रहा। मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है। ऐसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता डीगेंद्र सिन्हा, ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा की सरपंच श्रीमती उनीता साहू, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य गणेश कुमार साहू, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राकेश साहू एवं यशवंत वर्मा उपस्थित रहे। इनके साथ पंच भागवत वर्मा, ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा के सचिव युवराज साहू, बलराम साहू, अशोक सिन्हा, दीपक जोशी, श्रीमती शारदा साहू, पंच अनिल वर्मा, श्रीमती गायत्री वर्मा, श्रीमती प्रतिमा वर्मा, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती कीर्ति निषाद, तुला राम साहू, पंच किशोर कुमार वर्मा, श्रीमती अनीता वर्मा, इंदल वर्मा, धनीराम वर्मा, भुनेश्वर सिन्हा, दिनेश्वर सिन्हा, धर्मेंद्र वर्मा एवं दिगेंद्र सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को धार्मिक आस्था और जनसहभागिता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के विकास और धार्मिक गतिविधियों के लिए इसे एक सकारात्मक पहल बताया। मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के लोकार्पण के साथ समारोह का समापन हुआ।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch