किरन्दुल : 26 जनवरी के उपलक्ष्य में प्राथमिक शाला पटेलपारा संकुल किरन्दुल ग्रामीण के शाला प्रांगण में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया।जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें आदिवासी स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।साथ ही 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दिया गया।मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं द्वारा अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा साथ ही हमारे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों जैसे अंगना म शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।मौके पर प्रधान अध्यापिका ममता लोन्हारे,शिक्षिका चारुलता रामटेके,लक्ष्मी ओयामी,सोनू राम मंडावी,हूंगा राम,हिड़मा तामो उपस्थित थे।