किरन्दुल : नीलगिरी पार्क परिवार के हर साल 26 जनवरी के दिन भारत के गणतंत्र दिवस के उपल्क्ष में हमारे मुख्यातिथि वार्ड पार्षद शैलेन्द्र कुमार सिंह एवम कॉलोनी में निवासरत सीनियर सिटीजन के तत्वाधान में तिरंगा झंडा फहराया जाता है। और इस साल भी नीलगिरी पार्क परिवार के द्वारा आज 26/01/2024 को परंपरागत तरीके से वॉर्ड नंबर 09 के मुखिया शैलेन्द्र कुमार सिंह के अगुवाई में इस बार नीलगिरी पार्क के महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।
इस मौके पर उपस्थित विशिष्ठ अतिथि वी के नाहक बी उद्देश संदीप और नीलगिरी पार्क कमिटी के अध्यक्ष महेश कुमार संबेटा, सचिव सुखराम गावड़े, कोषाध्यक्ष कृष्णा वल्लभ आचार्या, एवम सद्स्य प्रसन्न रग्नेकर, अप्पला नायडू, नरोत्तम ध्रुव, लोकेश कोर्राम, एवम कॉलोनी के महिलाएं, बच्चे बड़ी मात्रा में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नर्रोतम ध्रुव के द्वारा किया गया।