बिलाईगढ़: शास.उच्च.माध्य.विद्यालय धनसीर में देश के 75वें गणतंत्र दिवस को बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ तदोपरांत ग्राम पंचायत धनसिर के सरपंच श्रीमती पद्मा जनक साहू द्वारा माता सरस्वती की पूजन अर्चन एवं श्रीफल तोड़ कर ध्वजोत्तोलन का कार्यक्रम श्री टी. आर. सिदार(प्राचार्य), धनेश कुमार साहू (बिलाईगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष), रामसहाय कैवर्त्य (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समीति) के सहयोग से पूर्ण किया गया.जहां समस्त शिक्षकगण के साथ वरिष्ठ ग्रामीण नागरिक उपस्थित थे. तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी के पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नरेंद्र कुमार साहू (प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस शिक्षक संघ ) एवं हिंदी व्याख्याता श्री रामकुमार साहू किया ।
कार्यक्रम के दौरान अनेक मनमोहक सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यालयीन छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, फिर मनमोहक सामुहिक नृत्य, प्रेरणाप्रद कोरोना कालीन शिक्षा स्तर पर नाटक प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम देखने के लिए अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। अंत में संस्था प्रमुख श्री टी. आर. सिदार (प्राचार्य) द्वारा उद्बोधन दिया गया अपनी उद्धबोधन में कहा कि बच्चे सभी लोग पढ़ाई में ध्यान लगायें शाला के अनुशासन में रहकर शाला परिवार को गौरवान्वित करें समय का ख्याल रखें इस पावन पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित ग्रामीणों का शाला परिवार की ओर से अभार प्रकट किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया.