किरंदुल : डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बी आई ओ पी किरंदुल परिसर के उप-महा प्रबंधक कार्मिक श्री बी के माधव मुख्य अतिथि महोदय ने झंडा फहराया उपरोक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती इंदिरा माधव एवं अनीता वर्मा मौजूद थी इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कविता एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत की मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना भरकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया । साथ ही प्राचार्य श्री पीएल वर्मा ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया अतिथियों ने विद्यालय के शहीदों lछात्र विजय सूर्यकार को भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । अंत में विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती विज्ञा त्रिपाठी ने अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।