April 30, 2026


सड़क दुर्घटना में घायलों को मिला पीएम राहत योजना का लाभ

पीएम-राहत योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना के घायलों को 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार की सुविधा

राजनांदगांव 28 अप्रैल 2026 :- भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री-रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को तत्काल एवं कैशलेस ईलाज की सुविधा दी जा रही है। पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। 

पीएम-राहत योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में पीडि़त 12 लोगों का पंजीयन कर योजनांतर्गत उपचार किया गया। जिसमें 10 मरीजों का ईलाज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में तथा 2 मरीजों का ईलाज संजीवनी नर्सिंग होम चिखली राजनांदगांव में किया गया। जिनमें से ग्राम पचपेडी राजनांदगांव निवासी मिनेश कुमार कोशरे, बधियाटोला डोंगरगढ़ निवासी शत्रुहन पटेल, गुडापारा बालोद निवासी राजेश कुमार साहू, बावली छुरिया निवासी चोवाराम यादव, मेढा डोंगरगढ़ निवासी भूपेन्द्र कुमार साहू, कविराज टोलागांव राजनांदगांव निवासी शिवा पारधी, कुवागांव बालोद निवासी जितेन्द्र ठाकुर, केशला डोंगरगांव निवासी डोमन दास साहू, टाटीबंध रायपुर निवासी त्रिलोक गिरी गोस्वामी, कौड़ीकसा अम्बागढ़ चौकी निवासी पंचराम यादव का ईलाज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में किया गया। बोरी राजनांदगांव निवासी सुनिता यादव एवं अरसीटोला छुरिया निवासी रंजिता पडौती का ईलाज संजीवनी नर्सिंग होम चिखली राजनांदगांव में किया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि पीएम-राहत योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना हैं। दुर्घटना के बाद शुरूवाती समय में तत्काल ईलाज मिलने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। इसलिए योजना में सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया हैं। जिले में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त 34 शासकीय अस्पताल -शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री राजनांदगांव, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सोमनी तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिले के कुल 38 निजी अस्पताल प्रभारी व संचालकों को प्रशिक्षण प्रदाय कर आवश्यक जानकारी प्रदाय किया जा चुका हैं। पीएम-राहत योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों या कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव में संपर्क किया जा सकता है। 



Advertisement

Tranding News

Get In Touch