राजनांदगांव : जमात पारा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में 10 से 18 मई तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक संगीत भक्ती मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान जारी है आज श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया भव्य बरात श्री शीतला माता मंदिर से निकली गई आयोजित सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्री चित्र कुट से पधारे कथा व्यास श्री रघुनाथ महाराज मुखारविंद से भक्त प्रह्लाद की रक्षा करते हुऐ हिरण कश्यप का वध समुद्र मंथन बलि बावन प्रसंग के साथ सूर्यवंश में श्रीं राम जन्मोत्सव तथा चंद्रवंश में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया परम पूज्य श्री महाराज जी के मुखारविंद से सत्य की बंदना करते हुऐ भगवान की स्तुति की भगवान के बलचरित्र का वर्णन माखन चोरी ग्वालो के साथ अनेक राक्षसों का वध पूतना मर्दन सकटा सुर राक्षसों का वध के वध के साथ वृंदावन की महिमा का वर्णन तथा कालिया मर्दन ब्रम्हा जी मोह भंग किया वा ब्रम्हा जी ने भगवान की तीन परिक्रमा की तथा इंद्र का मान मर्दन करते हुऐ गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठका उंगली पर धारण कर गोवर्धन जी की पूजन कर सभी ब्रज वासियों के कष्ट का निवारण किया सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में भक्त श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंच कर कथा का आनंद लें रहे 16 मई दिन गुरुवार श्री कृष्ण रूक्मणी विवाह/17 मई सुदामा चरित्र एवं हवन 18 मईको भंडारा प्रसादी के साथ श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्य क्रम का समापन किया जायेगा.