May 28, 2026


आसमान छूते दामों से किचन का खर्च दोगुना, घर चलाना मुश्किल

राजनांदगांव: लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। खासकर मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे चावल, दाल, खाद्य तेल, दूध, दही और हरी सब्जियों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले जिस रकम में पूरे महीने का राशन आसानी से आ जाता था, अब उसी रकम में आधा महीना निकालना भी मुश्किल हो रहा है। सब्जियों की कीमतों में आए उछाल ने लोगों की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। टमाटर, प्याज, आलू समेत कई आवश्यक सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। वहीं खाद्य तेल और दालों के बढ़ते दामों ने रसोई का खर्च और बढ़ा दिया है।

 जरुरी खर्च में कटौती, परिवार चलाना चुनौती

महंगाई के कारण परिवारों को अपने अन्य जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। कई लोग अब बाहर खाने-पीने और अन्य घरेलू जरूरतों पर खर्च कम कर रहे हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल, गैस सिलेंडर और दवाइयों के बढ़ते खर्च के बीच घर चलाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। दैनिक मजदूरी करने वाले और कम आय वाले परिवारों की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। सीमित आय में घर का खर्च चलाना कठिन हो गया है।

 जमाखोरी पर नजर नहीं

मध्यमवर्गीय परिवार की गृहिणी लक्ष्मी सिंह, सविता बाई ने बताया कि आय में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन बाजार में हर वस्तु के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, जमाखोरी पर सख्ती करने और आम लोगों को राहत देने पर जोर दिया। यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आम परिवारों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है।

महंगाई इस तरह बढ़ी

सामान अप्रैल मई राशि वृद्धि

चावल सामान्य 50-60 रुपये किग्रा 80-85 रुपये किग्रा 20-30 रुपये

चना दाल 80 रुपये किग्रा 85-95 रुपये किग्रा 5-10 रुपये

अरहर दाल 120 रुपये किग्रा 130-140 किग्रा 20-30 रुपये

आलू 20 रुपये किग्रा 25-30 रुपये किग्रा 5-10 रुपये

टमाटर 20 रुपये किग्रा 30-35 रुपये किग्रा 10-15 रुपये

सोयाबीन तेल 140 रुपये प्रति लीटर 160 रुपये प्रति लीटर 20 रुपये

सरसो तेल 130 रुपये प्रति लीटर 160-170 रुपये प्रति लीटर 30-40 रुपये

दूध 50 रुपये प्रति लीटर 60-70 रुपये प्रति लीटर 10-20 रुपये

सब्जी ट्रांसपोर्ट भाड़ा 160 रुपये प्रति क्विंटल 200-210 रुपये प्रति क्विंटल 40-50 रुपये

नोट:सभी जानकारी स्थानीय बाजार के अनुसार


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch