February 27, 2025


भारतीय रेलवे सर्विसेज के प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रपति से मिली सोनालिका रुचंदानी

भारतीय लेखा सेवा एवं भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की ।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के महान राष्ट्रीय प्रयास में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है राष्ट्रपति ने उन्हें भारतीय संविधान के प्रावधानों को ध्यान में रखने की सलाह दी उन्होंने कहा कि यह भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की संपूर्ण संस्था का आधार है।

 मोदी सरकार के विजन से देश 2047 में समृद्ध और विकसित होगा - सोनालिका

सिविल सर्विसेज परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल प्रबंधन सेवा में चयनित होने वाली शहर की होनहार छात्र सोनालिका रुचंदानी ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी युवा प्रशिक्षु में देश की सेवा करने का जज्बा पैदा करने हेतु एवं देश को 2047 में समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिए निष्ठा और समर्पण का संकल्प दिलाया गया। सोनालिका ने बताया कि हमने प्रशिक्षण में रेलवे परिचालन के साथ- साथ वाणिज्य से संबंधित तकनीकी कार्यों, प्रशासनिक कर्तव्यों एवं नेतृत्व कौशल को तराशने का अवसर मिला, साथ ही हमने प्रशिक्षण के दौरान जाना की रेलवे की सभी शाखाएं आपसी समन्वय से विकास के पहियों को तेज गति से चलाने में अपनी भूमिका निभाती हैं, हमने जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यों को भी समझा और सभी युवाओं को राष्ट्रपति के मिले मार्गदर्शन से उत्साह और गौरव का संचार हुआ।

 2047 का मोदी सरकार का विजन स्पष्ट है

सोनालिका ने बताया कि मोदी सरकार के 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है जिसके तहत ही सिविल सेवा सर्विसेज के तीनों स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण में योजनाबद्ध ढंग से देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी युवा अधिकारियों को सत्यनिष्ठा, दक्षता और न्याय जैसे मूल्यों को समझा कर उत्तरदायित्व अधिकारी बनने के लिए तैयार किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch