किरन्दुल : बचेली मार्ग पांच मूर्ति के सामने शुक्रवार एक गौमाता दुर्घटना में जख्मी हो गई।तत्काल किरंदुल बचेली के गौ सेवक बंटी शर्मा गीतांजलि सरकार अरुणा टंडन घटना स्थल पहुंचकर गौ पालक से संपर्क करने का प्रयास किए और एसडीएम विवेक चंद्रा के सहयोग से वाहन व्यवस्था कर गौ पालक के घर पहुंचे वेटनरी बचेली से स्टाफ आकर इलाज किया गया।एवम अगले दिन शनिवार को सफल ऑपरेशन किया गया व बछड़ा को बाहर निकाला गया।जिसे बचाने में असफल रहें लेकिन गौ माता को सुरक्षित बचा लिया गया।जिसमे डॉक्टर रजत डॉक्टर गिरीश ठाकुर बचेली से एबीएफओ राहुल का विशेष सहयोग रहा।