May 29, 2026


अश्लील मैसेज भेजकर महिला को करता था परेशान, आरोपित गिरफ्तार

खैरागढ़: महिलाओं को अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेजकर परेशान करने वाले आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की साइबर जांच के बाद आरोपित की पहचान कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एक महिला ने अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार अश्लील संदेश भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गातापार पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। प्रार्थिया के मोबाइल नंबर की काल डिटेल और संदिग्ध नंबर की जानकारी जुटाने पर आरोपी की पहचान ग्राम डुमरडीह निवासी 28 वर्षीय कौशल कुमार पटेल के रूप में हुई। जांच में यह पुष्टि होने पर कि आरोपित, महिला को अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेज रहा था, थाना गातापार में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपित को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 27 मई को विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके गिरफ्तारी कारणों से अवगत कराया तथा इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने आरोपित को जेएमएफसी न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध और अभद्र व्यवहार करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch