January 24, 2024


अयोध्या राम मंदिर में बेकाबू हुआ भीड़, हालत को देखते हुए प्रशासन ने लिया ये फैसला

अयोध्याः  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। रात से ही भक्त राममंदिर के बाहर लंबी लाइन लगाकर दर्शन के लिए खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 5 लाख श्रद्धालु दर्शन किए। जिसके बाद रात में भी भारी भीड़ देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बुजुर्गों और दिव्‍यांगों से दो हफ्ते बाद मंदिर आने की अपील की है। आज यानी बुधवार को भी सुबह से ही रामभक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रामभक्तों के भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस-बलों की भी तैनाती कर दी गई है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch