May 26, 2026


निष्क्रिय नेता प्रतिपक्ष अपनी राजनीति बचाने कर रही दिखावटी बयानबाजी - शिव वर्मा

पिल्ले पहले निगम और सरकारी कार्यक्रमों से हटवाएं अपने फोटो फिर करें सवाल

राजनांदगांव : नगर निगम की वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है और जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए केवल बयानबाजी की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले का हालिया बयान सिर्फ उनकी कुर्सी बचाने की कोशिश है जबकि शहर में लगातार विकास और जनहित के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि नगर निगम में प्रवेश करते ही नेता प्रतिपक्ष के फोटो लगे दिखाई देते हैं। मस्ती की पाठशाला जैसे कार्यक्रमों में भी उनके स्वयं के फोटो लगाए गए हैं। यदि उन्हें सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के फोटो लगाने पर आपत्ति है तो वे पहले निगम प्रशासन को लिखित में दें कि भाजपा और सरकार के किसी भी कार्यक्रम में उनके स्वयं के फोटो नहीं लगाए जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष यह बताएं कि वे किस वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने गए थे जहां सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर के सभी वार्डों में पहले से बेहतर सफाई व्यवस्था संचालित हो रही है। बरसात को ध्यान में रखते हुए बड़े-बड़े नालों की सफाई लगातार की जा रही है और बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मस्ती की पाठशाला को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव वर्मा ने कहा कि यह राजनांदगांव की जनता का अपमान है। उन्होंने बताया कि हर रविवार सुबह 5:30 बजे हजारों लोग इस आयोजन में शामिल होकर स्वस्थ और निरोगी जीवन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यहां डेढ़ घंटे तक लोग तनावमुक्त होकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। कार्यक्रम में जुंबा, व्यायाम, मटका फोड़, जलेबी दौड़, मोमबत्ती जलाओ, पेंटिंग, सांप-सीढ़ी, कराटे, तीर-कमान, अखाड़ा, पित्थुल और रस्सा खींच जैसे मनोरंजक एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है जिससे लोगों को स्वास्थ्य के साथ मनोरंजन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महापौर और निगम प्रशासन शहर में डामरीकरण कार्यों को लेकर लगातार ठेकेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं। जहां कहीं तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं उनका समाधान समय-समय पर किया जा रहा है। शहर के विकास को लेकर प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे तथा नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में करोड़ों रुपये के विकास कार्य सुशासन तिहार के माध्यम से राजनांदगांव की जनता को समर्पित किए गए हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष को यह विकास दिखाई नहीं दे रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch