May 29, 2026


नगरपालिका द्वारा बारिश से पूर्व करवाई जा रहीं हैं सफाई कार्य

किरन्दुल।मानसून एवम वर्षा ऋतु से पूर्व दंतेवाड़ा जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी परिप्रेक्ष्य में किरन्दुल नगरपालिका द्वारा जलभराव की स्थिति एवम बारिश के दौरान होने वाले बीमारी जैसे डेंगू मलेरिया के रोकने के लिए अलग अलग वार्डों में सफाई कार्य किया जा रहा हैं।जिसके तहत शुक्रवार  तालाब पारा में पालिका कर्मचारियों द्वारा नाले नालियों की साफ सफाई की गई।साथ ही लोगों को भी आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की अपील की गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch