July 01, 2026


कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया


दंतेवाड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के प्रथम नगर आगमन पर बुधवार  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ।गीदम नया नाका (गुमड़ा चौक) पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।इस दौरान आतिशबाजी, कांग्रेस के पक्ष में गूंजते नारों और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत में डटे रहे।स्वागत रैली के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने विधिवत जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य अवधेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम राजा उस्मानी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और सभी को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी की एकजुटता और मेहनत से कांग्रेस जिले में और अधिक मजबूत होगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch