February 09, 2024


आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था

अंबागढ़ चौकी  : मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक  रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देशन में आइटीबीपी के सहयोग से  जिले के सभी थाना,चौकी व कैम्प में निशुल्क आउटडोर व इनडोर पुलिस ट्रेनिंग करायी जा रही है इस ट्रेनिंग में वर्तमान में अलग-अलग थानो कैम्पो मे  200 से अधिक अभ्यार्थी निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । अभ्यर्थियों को पुलिस के अनुभवी ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं,  पुलिस अधीक्षक महोदया ने युवाओं से अपील की है कि जो भी अभ्यर्थी पुलिस भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं वे अपने निकट के थाना व कैम्प में संपर्क कर सकते हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch