राजनांदगांव : शारदीय नवरात्र में ड्यूटी के दौरान अष्टमी पर्व पर राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक हो गया। नवरात्र के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने डोंगरगढ़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए व्यवस्था बनाई थी। पुलिस के अनुसार, पदयात्रा के दौरान किसी दुर्घटना की सूचना नहीं मिली और मेला अवधि में कोई आपराधिक घटना भी दर्ज नहीं हुई। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।