July 03, 2023


जिम जाने का नहीं है बजट, घर पर करें 6 सिंपल एक्सरसाइज, हमेशा रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

हेल्दी लाइफस्टाइल एन्जॉय करने के लिए कई लोग डेली वर्कआउट पर फोकस करते हैं. वहीं, एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादातर लोग जिम जाना पसंद करते हैं. बेशक जिम जाने का ट्रेंड काफी आम हो गया है, लेकिन अगर आपकी जेब आपको जिम जाने की इजाजत नहीं दे रही है तो घर पर 6 आसान फिटनेस टिप्स ट्राई करके आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं. आइए जानते हैं बिना जिम के कुछ बेहतरीन वर्कआउट टिप्स.


मॉर्निंग वॉक करें: सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करना बेहद फायदेमंद होता है. यही कारण है कि जिम जाने वाले ज्यादातर लोग भी सुबह वॉक करना पसंद करते हैं. बता दें कि रोजाना आधे घंटे की वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं, मॉर्निंग वॉक करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं. 


स्टेयर्स पर अप एंड डाउन करें: सीढ़ियां चढ़ना कई लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा होता है. सीढ़ियां चढ़ने से आपकी बॉडी भी फिट रहती है. दरअसल, स्टेयर्स पर अप-डाउन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. वहीं, सीढ़िया चढ़ने से जांघ का एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है और पैरों की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं. 


लाइट वर्कआउट करें: जिम में एक्सरसाइज के दौरान लोग कई हेवी वर्कआउट करते हैं. जिससे आपको थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में जिम गए बिना आप घर पर लाइट एक्सरसाइड ट्राई कर सकते हैं. वहीं लाइट वर्कआउट के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग करके आप काफी रिलैक्स और एक्टिव फील करते हैं. साथ ही इससे आपको थकान भी महसूस नहीं होती है. 


हूला हूप: हूला हूप कई लोगों के लिए मजेदार गेम साबित होता है. वहीं घर पर एक्सरसाइज करने के लिए भी हूला हूप ट्राई करना बेस्ट हो सकता है. इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं. वहीं हूला हूप की प्रेक्टिस करने से आपकी बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है. साथ ही इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है और आप अंदर से खुश फील सकते हैं. 


साइकलिंग: इसे भी रोजमर्रा का बेस्ट वर्कआउट माना जाता है. वहीं, जिम जाने वाले कई लोग डेली साइकलिंग जरूर करते हैं. ऐसे में हर रोज साइकिल चलाकर आप पैरों की मसल्स को मजबूत बना सकते हैं. मोटापा घटाने के लिए भी साइकलिंग ट्राई करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है.


रोप जंपिंग: डेली वर्कआउट में आप रोप जंपिंग को भी शामिल कर सकते हैं. रस्सी कूदने को फुल बॉडी एक्सरसाइज माना जाता है. जिससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में इजाफा होता है और आप हमेशा फिट महसूस करते हैं. 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch