March 17, 2025


पुलिस विभाग में फिर होगी बंपर भर्ती तैयारियां शुरू जानें विज्ञापन

भोपाल :- मध्य प्रदेश में फिर पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होगी। इसके लिए अप्रैल में विज्ञापन जारी हो सकता है। कर्मचारी चयन मंडल ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी साल ही परीक्षा परिणाम जारी होने की योजना है।

प्रदेश में आबादी के हिसाब से थाने की संख्या बढ़ाई जानी है। पुलिस बल की कमी के कारण जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। एमपी में 8 हजार से अधिक आरक्षक पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए अगले महीने यानी अप्रैल में विज्ञापन जारी हो सकता है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस साल ही परीक्षा और परिणाम घोषित किए जाने की योजना है। आपको बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव ने होली के दूसरे दिन बड़ा ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस विभाग में 8500 से अधिक नवीन भर्ती करने की बात कही थी। सीएम डॉ मोहन ने कहा था कि सरकार ने गत वर्ष 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नवीन भर्तिया भी जल्द निकाली जाएगी।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch